लायंस क्लब आसनसोल और रघुनाथ खरकिया नेत्र अस्पताल के सौजन्य से चिरकुंडा नेत्र अस्पताल में 1055वां निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, निरसाशिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा आंखों की बारीकी से जांच की गई और आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गाई उसके बाद अतिथियों को पुष्पगुक्ष एव अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। साथ ही लोगों को आंखों की देखभाल, स्वच्छता और समय पर जांच के प्रति जागरूक भी किया गया।आयोजकों ने बताया कि लायंस क्लब का यह सेवा अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा का लाभ मिल सके।