धनबाद : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य के 20 जिलों में संगठनात्मक बदलाव किए जाने के बाद धनबाद में एक बार फिर संतोष सिंह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. धनबाद स्टेशन पहुंचने पर संतोष सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया और अपनी खुशी जाहिर की.

धनबाद में संतोष सिंह फिर बने कांग्रेस जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष फिर से बनने पर संतोष सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है. इसके लिए वे प्रदेश नेतृत्व के आभारी हैं. उन्होंने कहा कि धनबाद में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और मजबूती दी जाएगी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी संतोष सिंह की वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की.

कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है. उन्होंने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्हें पार्टी के निर्णय का सम्मान करना चाहिए क्योंकि संगठन सर्वोपरि है. वहीं धनबाद में संतोष सिंह की दोबारा नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखा गया.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट--