बुंडू अनुमंडल के तमाड़ थाना क्षेत्र के रांगामाटी शराब दुकान के समीप रविवार को दो गुटों मे झड़प के बाद कांग्रेस महतो नामक युवक को चाकू से हमला किया गया था जिसमें कांग्रेस महतो गंभीर रूप से घायल हुआ था पुलिस और ग्रामीण के सहयोग से घायल कांग्रेस महतो को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते पर ही युवक की मौत हुई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए तमाड़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सरायकेला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव के चार आरोपी को गिरफ्तार किया है इस घटना में शामिल दो ओर अभियुक्त फरार हैं।
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक सहित चार लोग सड़क पर बैठ कर शराब पी रहे थे उसी समय सभी आरोपी कार से जा रहे थे कार का हॉर्न बजाने के बावजूद वे लोग सड़क से नहीं हट रहे थे इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज एवं मारपीट शुरू हुआ और दोनों पक्ष चले गले लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से मारपीट हुआ जिसमें कांग्रेस महतो को चाकू से वार कर जख्मी कर दिया गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई
