Hindi News / धनबाद स्थित IIT-ISM में 20वें नेशनल फ्रंटियर्स ऑफ इंजीनियरिंग और IMP-2026 की शुरुआत

JHARKHAND NEWS : धनबाद स्थित IIT-ISM में 20वें नेशनल फ्रंटियर्स ऑफ इंजीनियरिंग और IMP-2026 की शुरुआत

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

धनबाद:IIT-ISMधनबाद में शनिवार को 20वें नेशनल फ्रंटियर्स ऑफ इंजीनियरिंग (NatFoE-2026) और इनोवेशन इन मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (IMP-2026) की शुरुआत हुई.IIT-ISMऔर इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम 8 से 10 अगस्त तक चलेगा.

कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने युवाओं और शोधकर्ताओं से आने वाले समय की जरूरतों के अनुसार नई तकनीक और नवाचार पर काम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि शोध को प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर देश की वास्तविक जरूरतों के समाधान में बदलना चाहिए.

संजय सेठ ने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने स्वदेशी तकनीक,स्टार्टअप और एमएसएमई को देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया.

कार्यक्रम में इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के अध्यक्ष जे. डी. पाटिल,सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अशोक कुमार पांडा,पद्मश्री प्रो. संघमित्रा बंदोपाध्याय औरIIT-ISMके निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा समेत कई विशेषज्ञ मौजूद रहे.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट-