झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के तहत नए मतदाता बनने के लिए अब तक 8 लाख 37 हज़ार से ज़्यादा आवेदन आ चुके हैं। इसके अलावा, नाम हटवाने के लिए 21 हज़ार 692 और विवरण सुधारने के लिए 5 लाख 33 हज़ार से ज़्यादा आवेदन दर्ज किए जा चुके हैं।ऐसे मेंअगर आपने अभी तक अपना नाम नहीं जुड़वाया है, तो आपके पास 31 अक्टूबर तक का सुनहरा मौका है। याद रखिए, आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है, और झारखंड की अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी!

आइए, यह भी जान लेते हैं कि किस काम के लिए कौन-सा फॉर्म भरना है:

  • फॉर्म-6: अगर आपको मतदाता सूची में अपना नया नाम जुड़वाना है।

  • फॉर्म-6A: जो हमारे भारतीय मतदाता विदेश में रहते हैं, उनके लिए।

  • फॉर्म-7: यदि किसी का नाम मतदाता सूची से हटवाना हो।

  • और फॉर्म-8: अगर नाम, पता या किसी भी अन्य विवरण में सुधार कराना हो या अपना मतदान केंद्र स्थानांतरित करवाना हो।आवेदन की अंतिम तिथि है 31 अक्टूबर! लोकतंत्र को मज़बूत बनाएं, अपनी वोट की ताकत पहचानें