मौसम विभाग का झारखंड में येलो अलर्ट : जमशेदपुर में भारी बारिश से नदियों में उफान

Edited By:  |
JHARKHAND ME YELLOW ALERT JHARKHAND ME YELLOW ALERT

JAMSHEDPUR:-झारखंड में मौसम ने करवट ली है। राज्य की राजधानी रांची एवं जमशेदपुर समेत कई जिलों में 24 घंटे से से लगातार बारिश हो रही है। वहीं मूसलाधार बारिश के कारण लोगों के प्रतिदिन का काम में भी रुकावटें आ रहीं हैं। लोग बारिश की वजह से काम के लिए बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। घर से निकलकर काम करने वाले मजदूर 2 दिनों से अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं।जिसके कारण इनके सामने खाने का संकट आ गया है। झारखंड में बदले हुए मौसम का असर 20 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा

मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट

झारखंड में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैशहर के कई इलाकों में 24 घंटे तक कहीं धीमी गति से तो कहीं मूसलाधार बारिस की चेतावनी दी है।फिलहाल झारखंड की राजधानी रांची और आर्थिक राजधानी जमशेदपुर पानी पानी हो चुका है। बता दें अंडमान और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। इसके कारण रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुर और साहेबगंज में मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है।

लगातार बारिश से नदियों में उफान

जमशेदपुर में लगातार हो रहे बारिश से नदियों में पानी भर चुका है। स्वर्णरेखा और खरकाई नदियों में उफान देका जा सकता है। स्वर्णरेखा और खरकाई नदियों के किनारे कई बस्तियों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया है। वहीं तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे शहर में ठंड का माहौल है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि बारिश के थमते ही ठंड काफी बढ़ जाएगी और तापमान में अचानक गिरावट आएगी।


Copy