गुमला: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिएसिसई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरुण उरांव ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उनके साथ मध्य प्रदेश के सांसद फगन सिंह कुलस्ते मौजूद थे.
सांसद फगन सिंह ने कहा कि आरक्षण और संविधान के मुद्दे पर विपक्ष भोले भाले लोगों को बरगला रही है. राज्य की जनता बदलाव चाहती है और इस बार झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी.
वहीं प्रत्याशी अरुण उरांव ने कहा कि वर्तमान सरकार चुनाव से कुछ माह पहले ग्रामीण महिलाओं को लॉलीपॉप के रूप में1000रुपये थमा दिया है. लेकिन अब जनता जागरुक है और निश्चित रूप से इस बार भाजपा की सरकार बनेगी. इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति प्रदर्शन करते हुए गुमला शहर में भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस में राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे सहित कई नेता शामिल रहे.
