जमशेदपुर : आज जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 15 में अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. सूचना मिलने पर पहुंची टाइगर मोबाइल के जवान पर भी अपराधियों ने गोली चला दी. घटना के बाद घायल युवक और पुलिस जवान को टीएमएच भेजा गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है. वहीं टाइगर मोबाइल के जवान की हालत गंभीर बनी हुई है.


टाइगर मोबाइल के जवान की हालत गंभीर, टीएमएच में इलाज जारी

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 15 में अपराधियों ने सज्जाद उर्फ़ टांगा नामक युवक को मारने आया था. सज्जाद उर्फ़ टांगा को गोली मारने के बाद अपराधी वहां से भागने लगे थे. इसी दौरान टाइगर मोबाइल के जवान ने अपराधियों को घेर लिया. इसके बाद अपराधियों ने टाइगर मोबाइल जवान पर ही फायरिंग कर भागने लगे. जवान रामदेव गोली लगने से घायल हो गये. घायल युवक सज्जाद और टाइगर मोबाइल के जवान को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. जहां युवक सज्जाद की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं पुलिस जवान की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है.

विनोद कुमार की रिपोर्ट--

टाइगर मोबाइल के जवान की हालत गंभीर, टीएमएच में इलाज जारी