NEWS DESK :बिहार में जहरीली शराब से हुई मौत मामले में मुआवजा मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पहली बार मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।


4-4 लाख रुपये का मिलेगा मुआवजा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मोतिहारी और नालंदा के कुल 32 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। आपको बता दें कि मोतिहारी में 26 आश्रित परिवारों को और नालंदा में 6 परिवारों को मुआवजा मिलेगा। इस संबंध में डीएम ने अनुशंसा भेजी है। मद्यनिषेध विभाग ने सीएम राहत कोष में राशि आवंटित करने के लिए अनुशंसा की है।

'...जो पिएगा, वो मरेगा'

गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2022 में छपरा के विभिन्न इलाकों में जहरीली शराब पीने से 77 लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त नीतीश कुमार ने मुआवजा देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि जो पिएगा, वो मरेगा। इस पर विपक्ष ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला था। हालांकि बाद में नीतीश कुमार ने यू-टर्न लेते हुए पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का प्रावधान करने का फैसला लिया था।