जहानाबाद नगर निकाय चुनाव रिजल्ट : बड़े-बड़े महारथियों का किला ध्वस्त, रुपा ने पूनम को दिखाया बाहर का रास्ता

Edited By:  |
jahanabad nagar nikay chunav result jahanabad nagar nikay chunav result

JAHANABAD :जहानाबाद में नगर निकाय चुनाव परिणाम के अप्रत्याशित चौकानेवाले रिजल्ट देखने को मिला। जहां बड़े-बड़े महारथियों के किले ध्वस्त हो गये। बरसों से सत्ता पर काबिज वार्ड पार्षद अध्यक्ष पूनम देवी को जहां इस बार के चुनाव में जनता ने सीधा नकार कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर काबिज रूपा देवी जीतकर निवर्तमान चेयरमैन पूनम देवी को कड़े मुकाबले में लगभग पांच हजार 45 मतों से शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया।

वहीं इस बार डिप्टी चेयरमैन के पद पर पिंटू रजक ने पताका लहराते हुए रिकॉर्ड मतों से विजय का सेहरा अपने सिर बांधा। वहीं विकास के संकल्प के साथ निवर्तमान वार्ड पार्षद धर्मपाल सिंह यादव ने पांचवी बार वार्ड पार्षद का परचम लहराया। जहानाबाद नगर परिषद इलाके के वार्ड नंबर 1 से लेकर वार्ड नंबर 33 तक में वार्ड पार्षद पद पर ज्यादातर पुराने चेहरे को हटाकर इस बार जनता ने नए लोगों को अपना जनप्रतिनिधि चुना है। वहीं इस बार पांच पुराने वार्ड पार्षद को छोड़ कर कड़े मुकाबले के बीच नए-नए पार्षद निर्वाचित किए गए।

जारी सूची में सभी पदों के प्रत्याशियों की चुनाव परिणाम में मखदुमपुर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद पर मीणा देवी तो उपमुख्य पार्षद पर श्वेता कुमारी ने जीत दर्ज की। इधर दो अतिरिक्त नगर पंचायत में से घोसी नगर पंचायत में उप मुख्य पार्षद पद पर पूजा देवी ने अपना कब्जा जमाया। वही काको नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद पर राहुल रंजन तो उप मुख्य पार्षद पद पर शशि कुमारी ने परचम लहराया।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट ...


Copy