चर्चा में दुल्हन.. : क्या हुआ?..जब शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन ने दूल्हा संग जाने से इंकार कर दिया...

Edited By:  |
Reported By:
JAB DULHAN NE DULHA SANG JANE SE INKAR KIYA. JAB DULHAN NE DULHA SANG JANE SE INKAR KIYA.

NALANDA:-हैरान करने वाली खबर नालंदा से हां ..जहां शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन ने अपने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इकार कर दिया,जिसके बाद दूल्हा के साथ ही दोनो पक्ष के परिवार के लोग अंचभित हो गए.दूल्हा और उनके परिवार वालों ने दुल्हन को मनाने का काफी कोशिश की पर दुल्हन अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई,और फिर बिना दुल्हन लिए ही बारात वापस लौट गई.

यह अजीबोगरीब मामला नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र रतनपुरा गांव का है, जहां मनोज मांझी पुत्री सोसम कुमारी की शादी हरनौत थाना क्षेत्र के उखड़ी गांव के शकलदीप मांझी के पुत्र मुकेश मांझी से तय हुई थी. बीती रात दोनों पक्षों की ओर में शादी की धूम देखी गई. गाजे बाजे के साथ बारात पहुंची बड़े धूम धाम से शादी की सारी रस्में भी पूरी कर ली गई. लेकिन दुल्हन ससुराल जाने से इंकार कर दिया।

दरअसल दुल्हन की शिकायत है कि लड़का पक्ष वाले ने सही जानकारी नहीं दी थी और सही तरीके से नहीं दिखाया था.वो शादी की मंडप पर किसी के साथ बैठा था. जब रस्म पूरा हुआ और विदाई होने लगी तो लड़का भटक कर चलने लगा,जिसके बाद लड़के के दिव्यांग होने की जानकारी मिली. जिस वजह से दुल्हन ने दिल्यांग दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया.शुरू में दुल्हन के मात-पिता ने समझाने की कोशिश की पर दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही तो दुल्हन के मा-पिता भी अपनी बेटी के फैसले के साथ दिखे और दूल्हे के साथ अपनी बेटी को भेजने से इंकार कर दिया.इस बीच दूल्हा ेवं उसके परिवार वालें मनाने की कोशिश करते रहे पर अंत में निराश होकर उन्हें बिना दुल्हन लिए ही बेरंग वापस लौटना पड़ा.

दुल्हा ने थाना में आवेदन दिया है कि हमलोग लड़की को ले जाना चाहते हैं लेकिन उनकी दुल्हन दिव्यांग का आरोप लगा मेरे साथ जाने से इंकार कर दी है । वहीं दुल्हन का कहना है कि अब उसके साथ नहीं रहेंगे वहीं दुल्हन के माता-पिता ने अपनी बेटी की दूसरी शादी करने की बात कही है.


Copy