NEWS DESK :बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी भारतीय जनता पार्टी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। बीजेपी द्वारा लगातार इस्तीफे की मांग किए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने आज बड़ा बयान दिया है।


बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि छह साल में क्या हुआ, वो भगवान ही जानता है लेकिन जब मेरे ऊपर साल 2017 में भी चार्जशीट था और जब हम फिर से डिप्टी सीएम की शपथ ले रहे थे, तब बीजेपी ने शपथ लेने से मना नहीं किया कि मत लो। अब ओथ ले लिए हैं तो बोल रहे हैं कि शपथ क्यों ले लिया। पहले ही न मना करना चाहिए था।


कहा कुछ ऐसा कि बीजेपी को चुभ जाएगी बात

अगुवानी पुल को लेकर कही ये बात

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि अगुवानी घाट पुल मामला अभी कोर्ट में है। अगुवानी घाट में जब पहली बार पुल गिरा तो सबसे पहले मैंने ही सवाल उठाया था और तब रिपोर्ट आयी तो मेरी ही सरकार ने उसपर कार्रवाई की। उस पुल को तोड़ा गया। कई बार हमने इसकी समीक्षा की और कार्रवाई की गई।


तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि मेरे आने के बाद इंजीनियर को भी बदला गया। पुल निगम के चेयरमैन को भी हटाया गया। लेकिन जब पहली बार पुल गिरा था, जब बीजेपी के मंत्री थे तो इन्होंने क्या कार्रवाई की थी। एक इंजीनियर को भी नहीं बदला था।