Women’s Asian Champions Trophy 2024 :भारत की महिला हॉकी टीम ने कमाल कर दिया है। बुधवार को राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का टीम इंडिया ने खिताब जीत लिया है।

फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन की टीम को 1-0 से मात दी है। भारतीय खिलाड़ी दीपिका ने एकमात्र गोल किया और भारत की झोली में खिताब दिलाया। दीपिका ने टूर्नामेंट का 11वां गोल दागा और पेनल्टी कॉर्नर पर अपने शानदार रिवर्स हिट के जरिए गोल किया। इससे पहले शुरुआती दो क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुए थे लेकिन भारत ने एक बार तीसरे क्वार्टर में गोल करके बढ़त हासिल की और उसे अंत तक बनाए रखा।

चीन ने मुकाबले में जरूर बेहतर प्रदर्शन किया और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन वो गोल करने में सफल नहीं हो पायी। चीन ने 48 फीसदी समय तक पोजेशन अपने पास रखा और 8 सर्कल पेनिट्रेशन किए जबकि भारत ने 14 सर्कल पेनिट्रेशन किए।