सरायकेला में 6 दिनों बाद क्रैश विमान के मलबे को चांडिल डैम से निकाला गया. 20 अगस्त को जमशेदपुर के सोनारी से उड़ान भरने के बाद विमान लापता हो गया था. अल्केमिस्ट एविएशन प्रा . लि. के ट्रेनी विमान को डिटेक्ट करने में भारतीय नौसेना की टीम को मिली सफलता मिल गई. पहले जिला प्रशासन और एनडीआरफ की टीम लापता विमान को खोज रही थी, लेकिन जब विमान का पता नहीं चला तो उसे खोजने के लिये इंडियन नेवी को लगाया गया.

6 दिनों बाद क्रैश प्लेन को निकाला गया, जल्द लाया जायेगा चांडिल नौका विहार

क्रैश विमान के मलवा को नेवी की टीम ने चांडिल डैम से ढूंढ निकाला अब उसे नौका विहार क्षेत्र लाने की तैयारी चल रही है. पहले इस विमान के पायलट और ट्रेनी पायलट का शव निकला गया.शव को खोजने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी, आज क्रैश विमान को निकाला जा सका. जल्द चांडिल नौका बिहार में उस क्रैश प्लेन को लाया जायेगा. 6 दिनों की कठिन परिश्रम के बाद इस लापता विमान को निकाला जा सका है. क्रैश विमान का मलवा चांडिल डैम में 40 फीट नीचे गहरे पानी में मिला.