रामगढ़:-हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने 5 अगस्त को हज़ारीबाग व रामगढ़ में झारखण्ड की जर्जर कानून व्यवस्था को लेकर प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि कहा की झारखंड में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है,राज्य में आपराधिक घटनाये दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल सी पी.राधाकृष्णन जी के समक्ष भी इस गंभीर मामले को रखने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह से जर्जर हो गयी है। हज़ारीबाग व रामगढ़ ज़िलों समेत पूरे राज्य में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। हत्या, दुष्कर्म, चोरी व लूटपाट जैसी घटनाएं राज्य में आम बात हो गयी हैं। रामगढ़ में बीते दिनों एक युवक को 25 बार चाक़ू मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी। ऐसे सैकड़ों मामले हमारे सामने हैं।झारखण्ड में जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। जुलाई माह की बात करें तो रामगढ़ में अपराधियों को पकड़ने गयी एटीएस की टीम पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें एटीएस के डीएसपी समेत रजरप्पा थाने के दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

