PATNA BREAKING NEWS:-बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से हैं..यहां बीच सड़क पर एक युवक का शव नग्न अवस्था में मिला है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है.मौके पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर छानबीन शुरू की है.
यह शव पटना के सीडीए बिल्डिंग के ठीक नीचे सड़क पर मिला है.गांधी मैदान की पुलिस शव को बरामद किया गया है और पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा है.मृतक की शिनाख्त की जा रही है.उसके सिर और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं.हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि किसी तरह का सुराग मिल सके.
