I.N.D.I.A Meeting :मुंबई में आयोजित हो रही I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रवाना हो गये हैं। अब से थोड़ी देर पहले वे पटना से मुंबई के लिए रवाना हुए हैं।
मुंबई के लिए रवाना हुए सीएम नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं। मुंबई में आज और कल बैठक होने वाली है। इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ ललन सिंह और संजय झा भी भाग लेंगे।
विदित है कि I.N.D.I.A गठबंधन के संयोजक के नाम की रेस में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे आगे हैं। हालांकि, इस बीच लालू प्रसाद का एक बड़ा बयान आया था कि एक नहीं बल्कि अनेक संयोजक होंगे। फिलहाल आज की बैठक से इन सारे सवालों पर से पर्दा उठ सकता है।
मुंबई में तीसरी बैठक
गौरतलब है कि I.N.D.I.A गठबंधन की ये तीसरी बैठक होगी। इससे पहले बिहार की राजधानी पटना और बेंगलुरु में मीटिंग हो चुकी है। बेंगलुरु की बैठक में ही गठबंधन का नाम तय किया गया था। अब तीसरी बैठक मुंबई में हो रही है। विदित है कि बेंगलुरु में बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गठबंधन के प्रारुप और संयोजक को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा था कि इसे लेकर मुंबई की बैठक में चर्चा होगी।

