होली से पहले महिलाओं को सौगात : वैशाली की जीविका दीदी ने कहा-नीतीश भैया के चलते अपने बल पर आर्थिक विकास कर रहे हमलोग
हाजीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली से पहले राज्य की 25 लाख महिलाओं को खास तोहफा दिया है. इसमें वैशाली जिले के सैकड़ों जीविका दीदी शामिल हैं.
सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार (16 फरवरी) को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए. इस योजना का उद्देश्य स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है.
सोमवार को कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची वैशाली जिले की जीविका दीदी ने कहा नीतीश भैया के चलते हमलोग आज अपने बल पर आर्थिक विकास कर रहे हैं. किसी ने कहा10हजार रुपए से फल का दुकान खोले हैं तो किसी न कहा सिलाई मशीन,अगरबत्ती उद्योग चला रहे हैं. होली से पहले जीविका दीदी को रोजगार के लिए10हजार का तोहफा मिला है. इससे जीविका दीदी की महिलायें काफी खुश दिखी.
हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट--





