झारखंड स्थापना दिवस समारोह 2026 और वर्तमान सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राज्य के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। 28 नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को वीरता पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया जाएगा।
वीरता पदक पाने वालों में आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह और रांची के एसएसपी राकेश रंजन का नाम शामिल है। इनके अलावा डीएसपी प्रकाश सोय, डीएसपी नीरज कुमार, सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार, दिव्य प्रकाश, सनोज कुमार चौधरी, आरक्षी प्रकाश कुमार यादव, सुभाष चंद्र लकड़ा, सोनू कुमार साहू, शंकर प्रसाद कुशवाहा, राजबल्लभ कुमार और शिवलाल गुप्ता को भी वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में आईपीएस असीम विक्रांत मिंज, अनीश गुप्ता, राजकुमार मेहता, दीपक कुमार शर्मा, दीपक कुमार पांडेय और मुकेश कुमार शामिल हैं। इनके अलावा प्राअनि (आशुलिपिक) मोहम्मद अरशद खां को भी सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।
