बोकारो:बोकारो के पेटरवार प्रखंड के नेशनल हाईवे पर ओबरा गांव के पास कार और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के इंजन के परखच्चे उड़ गए.

इस हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर को गंभीर चोट आयी है. दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की वजह ओवरटेक बताया जा रहा है.

