रांचीमें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पार्टी के मुख्य संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय समेत अन्य शामिल हुए। मौके पर संतोष सुमन ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। आने वाले समय में दूसरे प्रदेशों में भी कार्यकारिणी की बैठक होगी।

रांची में हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जीतन राम मांझी, डॉ संतोष सुमन समेत कई नेता हुए शामिल

डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि दूसरे प्रदेशों में हम अपने संगठन का विस्तार करेंगे। विशेष कर बिहार से सटे हुए पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश और झारखंड। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की संभावनाओं की तलाश भी करेंगे। राजनीतिक प्रस्ताव लाए जाएंगे जिस पर निर्णय लिया जाना है।