गुमला : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा गुमला में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को लातेहार ने लोहरदगा को 38 रनों से पराजित कर मैच जीता. लातेहार के गेंदबाज अमित ने 5 विकेट लिये. उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
बता दें कि जेएससीए द्वारा गुमला में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को लातेहार और लोहरदगा के बीच मुकाबला हुआ. लातेहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 144 रन बनाए. इसमें प्रवीण ने 35 और अमित ने 17 रनों का योगदान दिया. लोहरदगा की ओर से देवदीप ने 5 और पवन ने 3 विकेट झटके. वहीं इसके जवाब में लोहरदगा की टीम ने 25 वें ओवर में 106 रन बना कर ऑल आउट हो गई. लोहरदगा की ओर से पवन ने शानदार 50 रनों की पारी खेली. लातेहार की ओर से अमित ने 5 विकेट झटके. लातेहार के अमित मुंडा को मैन ऑफ द मैच दिया गया.उन्हें 5 हजार का चेक प्रदान किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से जेएससीए के सह सचिव पी एन सिंह,पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह,गुमला के सचिव जितेंद्र सिंह,मनोज चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
