गृह जिले नालंदा के दौरे पर हैं CM नीतीश : इस्लामपुर में किया भ्रमण, पुराने साथियों से हुए रूबरू

Edited By:  |
grih jile nalanda ke daure par hain CM NITISH grih jile nalanda ke daure par hain CM NITISH

नालंदा : बिहार के CM नीतीश कुमार आज अपने गृह जिले नालंदा के भ्रमण पर हैं। इस दौरान वे जिले के कई इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं और साथ ही अपने पुराने साथियों से रूबरू भी हुए हैं। इससे पहले CM ने मंगलवार को अस्थावां विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया था और कतरी सराय, अस्थावां, सरमेरा बिंद प्रखंड में जाकर पुराने साथियों से मुलाकात की थी।

CM का इस तरह का कार्यक्रम अपने गृह जिले में 15-16 सालों बाद हो रहा है। बता दें कि सीएम का जनसंवाद कार्यक्रम विभागीय नहीं बल्कि निजी कार्यक्रम है। CM नीतीश अपने गृह जिले नालंदा के कई इलाकों में जा रहे हैं। उनके दौरे को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। नालंदा में CM नीतीश का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। CM नीतीश कुमार इस दौरान प्रखंडों में जा जाकर पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं। इस दौरान वो लोगों से उनके फीड बैक भी ले रहे हैं।

वहीँ जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम अभी लगातार चलेगा। इससे पहले उन्होंने अपने पुराने संसदीय क्षेत्र बाढ़ का दौरा किया था और अब नालंदा और राजगीर का दौरा कर रहे हैं। CM नीतीश 17 मार्च से अपने गृह क्षेत्र नालंदा के दौरे पर हैं। इसके बाद 6 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक नालंदा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे।


Copy