गोपालगंज में STF को मिली बड़ी सफलता : 3 कुख्यात अरेस्ट,कई मामलों में थे वांटेड, हथियार बरामद

Edited By:  |
Reported By:
gopalganj me STF ko mili badi saflta gopalganj me STF ko mili badi saflta

बड़ी खबर आ रही है गोपालगंज से जहाँ STF को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापामारी में 3 कुख्यात को STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा है। गिरफ्तार किये गए इन कुख्यातों के पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा, 3 मोबाइल फोन और बाइक भी जब्त किया है।

पूछताछ के दौरान ही सभी आरोपियों ने बताया कि कई डकैती कांड और लूटपाट की वारदात में शामिल होने का खुलासा किया। अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न दुकानों से लूटे गए लाखों रुपए के गहने और नगदी भी बरामद किया है। इन आरोपियों के नाम पर कई दर्जन मामले दर्ज हैं।

एसपी आनंद कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस की सख्ती के बावजूद कुछ अपराधिक घटनाएं हुई थी। जिसमें लूटपाट के दौरान हथुआ में पूर्व सरपंच के बेटे को गोली मारी गई थी। उचकागांव और हथुआ में भी ज्वेलरी शॉप से फायरिंग कर लाखों रुपए के गहनों की लूट हुई थी। सभी मामलों में स्पेशल पुलिस टीम का गठन कर छापामारी की जा रही थी। इसी छापामारी के दौरान कुख्यात सद्दाम नट, कुख्यात मंजूर आलम व मोहम्मद मुस्ताक अली को गिरफ्तार किया गया।