गोड्डा : इस वक्त की बड़ी खबर गोड्डा के पथरगामा से आ रही है जहां पथरगामा प्रखंड कार्यालय में BPO पद पर कार्यरत पुरुषोत्तम मिश्रा को एसीबी यानी कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, दुमका की टीम ने 20 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है l
इसके पूर्व भी एसीबी की टीम ने पथरगामा प्रखंड के नाजिर जयप्रकाश नारायण साह पर भी छापा मारा था, लेकिन वो मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे l जिसके बाद से ही एसीबी की लगातार प्रखंड मुख्यालय में नजर बनी हुई थी। आज एसीबी की टीम ने रंगे हाथों प्रखंड कार्यालय के BPO को 20 हज़ार घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है।
BPO के खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने इसकी जांच पड़ताल की और बीपीओ को अपने जाल में फंसाया।

