चाईबासा :विश्व आदिवासी दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा पिल्लई हाल में आदिवासी संस्कृति की झलक, समृद्ध आदिवासी संस्कृति, जीवन दर्शन को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद जोबा मांझी एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि जोबा मांझी का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया गया। सांसद जोबा मांझी ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी और आदिवासी रीति रिवाज, भाषा संस्कृति ,परंपरा की जानकारी दी। प्रकृति, पेड़ पौधे के साथ अपनी भाषा संस्कृति ,परंपरा आदिवासियों की पहचान है ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सह जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ,आयुक्त हरि कुमार केसरी, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, डीडीसी संदीप कुमार मीणा, सहित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम में मानकी मुंडाओ , आदिवासी हो समाज युवा महासभा और आदिवासी समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को, एवं सांस्कृतिक दलों को पारंपरिक तरीके से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक मनमोहक और आकर्षक पारंपरिक नृत्य, गीतों की प्रस्तुति की गई । पारंपरिक लोकगीत एवं नृत्य तथा वाद्ययंत्र की धुन पर लोग मंत्रमुग्ध हुए।
चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट

