दुमका : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपराजधानी दुमका में तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी. मुख्य समारोह शहर के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपराजधानी दुमका में किया ध्वजारोहण, पैरेड का किया निरीक्षण

इस अवसर पर स्थानीय विधायक बसंत सोरेन , जामा विधायक डॉ. लुइस मरांडी के साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. इसके साथ ही संथाल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल , आईजी क्रांति कुमार , डीआईजी अम्बर लकड़ा , जिले के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे , एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार समेत तमाम वरीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे. पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह को देखने काफी संख्या स्थानीय जनता भी पहुंची थी. सीएम ने पैरेड निरीक्षण के दौरान जगह- जगह रुक कर उनका भी अभिवादन स्वीकार किया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर पैरेड का भी निरीक्षण किया. इसमें 14 प्लाटून शामिल थे. जिसमें प्रमण्डल से आये सभी छह जिलों के पुलिस बल , आईआरबी , झारखंड आर्म्ड पुलिस और एनसीसी के जवान मौजूद थे.