फ्री फायर गेम में हुई थी दोस्ती : online फ्रेंड के साथ महाराष्ट्र से गिरिडीह पहुंची लड़की, सकुशल बरामद

Edited By:  |
free fire game me hui thi dosti free fire game me hui thi dosti

ऑनलाइन गेम के दुष्परिणाम अक्सर हमारे सामने आते रहते हैं। एक ऐसा ही दुष्परिणाम गिरिडीह में देखने को मिला जब ऑनलाइन गेम के दोस्तों ने महाराष्ट्र की नाबालिग लड़की को अपनी बातों में फंसा कर उसे अपने साथ गिरिडीह ले आए है। "ऑनलाइन गेम फ्री फायर" खेलते हुए इन लोगों की दोस्ती हुई थी।

हालाँकि मामले की जानकारी होते ही चाइल्ड लाइन के साथ गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। और उसके ऑनलाइन फ्रेंड और उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीपीओ ने बताया कि ऑनलाइन खेले जाने वाले इस गेम को गिरिडीह के उदनाबाद का एक युवक अपने अन्य दोस्त के साथ खेलता था। इसी गेम के दौरान उसकी दोस्ती महाराष्ट्र के बुलढाना जिला की एक नाबालिग लड़की से हो गई। इसके बाद गिरिडीह के युवक ने लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया और अपने दोस्त के साथ महाराष्ट्र पहुंच गया। फिर महाराष्ट्र से लड़की को लेकर गिरिडीह आ गया। लड़की को अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के देवपुर गांव से सकुशल बरामद किया गया है।

दूसरी तरफ इस मामले को लेकर लड़की के पिता ने महाराष्ट्र में शिकायत भी दर्ज कराया था जिसके बाद गिरिडीह पुलिस हरकत में आई ।

गिरिडीह से मनोज की रिपोर्ट...


Copy