PATNA :हड़ताल पर रहने वाले शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों से संबंधित बड़ी खबर सामने आ रही है कि 12 जनवरी को हड़ताल पर गये राज्य के सभी विश्वविद्यालयों से ऐसे शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों की सूची शिक्षा विभाग ने मांगी है।


एक्शन में शिक्षा विभाग

इस संबंध में शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों से यह जानकारी तीन दिनों के अंदर मांगी गयी है। शिक्षा विभाग ने हड़ताल को बेहद गंभीरता से लिया है। जानकारी के मुताबिक उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को इस संदर्भ में चिट्ठी जारी की है।

ये भी पढ़ें : लंबी छुट्टी पर गये केके पाठक : नये टीचर्स की पोस्टिंग का इंतजार और हुआ लंबा, जानिए कबतक अवकाश पर रहेंगे अपर मुख्य सचिव

हड़ताल पर रहे शिक्षक और कर्मियों की मांगी सूची, तीन दिनों का दिया अल्टीमेटम

तीन दिनों का दिया अल्टीमेटम

कहा जा रहा है कि हड़ताल पर रहने वाले शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों पर एक्शन की तैयारी की जा रही है। इस मामले में शिक्षा विभाग एक्शन में आ गया है लिहाजा हड़ताल पर रहने वाले शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों की लिस्ट शिक्षा विभाग ने मांगी है।