मधुपुर : वाईईएससी (यंग स्पोर्ट्स क्लब) और योर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक 7 दिवसीय दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। जिसको लेकर योर्स क्लब के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने सुबे के अल्पसंख्यक, कल्याण, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद, नगर विकास,आवास विभाग के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को मुख्य अतिथि सह मुख्य उद्घाटनकर्ता के रूप में आमंत्रित करने हेतु आमंत्रण पत्र दिया है।
बताते चलें कि इस टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों की 8 टीमें हिस्सा लेंगी। जिनके बीच प्रतिदिन एक मैच खेला जाएगा। वहीं विजय प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने को लेकर वाईएससी और योर्स के द्वारा यह कदम काफि सराहणीय है। इसको लेकर सरकार से जो भी सहयोग बन पड़ेगा हर संभव मदद के लिए तैयार हूं।क्षेत्र के खिलाड़ी खेल भावना के साथ मैच का आनंद लें।

