पटना : RJD मिशन 2024 और 2025 और अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए जोरशोर से जुट गई है। इसे लेकर पार्टी दिव्यांग वोटरों पर भी विशेष रूप से डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। RJD पटना ऑफिस में इसे लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगो के दुखों के निपटारे के लिए जिम्मेदारियां भी तय की गई।
आरजेडी प्रदेश कार्यालय में अब दिव्यांगों के लिए अलग से दिव्यांग प्रकोष्ठ बनाया गया है जिसकी सभी जिलाध्यक्ष और पार्टी के पदाधिकारी की बैठक की गई। इस बैठक में सभी नेताओं ने दिव्यांग लोगों के दुख दर्द को जाना। इस दौरान दिव्यांगों की समस्याओं को जल्द से जल्द निदान करने के साथ-साथ लालू प्रसाद यादव के हाथों को मजबूत कराने का संकल्प भी दिलाया गया। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ,श्याम रजक के साथ-साथ तमाम पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
वहीं इस बैठक में मौजूद सभी नेताओं से सभी दिव्यांग जनों से संगठन में काम करने और आरजेडी के जनाधार को बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की गई।
