सिमडेगा : इस वक्त की बड़ी खबर सिमडेगा से जहां आज जलडेगा बाजार में बाइक पर आए 3 नकाबपोश अपराधियों ने महुआ व्यवसायी से पिस्टल दिखा कर 1.50 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया. घटना के बाद से पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि जलडेग थाना से महज 500 मीटर दूर जलडेगा ओडगा पथ पर घाघ नदी के पास बाजार करने बैठे दीपक साहु नामक महुआ व्यवसायी से एक बाइक पर आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने पिस्टल दिखा कर डेढ लाख रूपए की लूट कर ओड़िशा की ओर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है.
गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व भी इसी तरह ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जामनानी बाजार से हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था.
