जमशेदपुर: खबर हैजमशेदपुर की जहां पटमदा के बोड़ाम में4महीनों से ग्रामीणों को राशन नहीं मिला है. राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने आयुक्त कार्यालय पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया है और राशन डीलर पर मशीन खराब होने का बहाना बनाने का आरोप लगाया है.

बताया जा रहा है कि राशन नहीं मिलने से गरीबों में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. ग्रामीणों ने दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. वैसे नए जिला आपूर्ति पदाधिकारी का पदस्थापन हो चुका है. पिछले9महीनों से यह पद खाली था. वैसे नये एसओआर आने के बाद अब इन ग्रामीणों को उम्मीद जगी है.