Hindi News / चाईबासा में रेलवे फाटक पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने...

दर्दनाक हादसा : चाईबासा में रेलवे फाटक पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से बाइकसवार 3 लोगों की मौत, 2 घायल

Edited By:  |
dardanaak hadsa dardanaak hadsa

चाईबासा: बड़ी खबर चाईबासा से है जहांहावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग चक्रधरपुर रेल मंडल के ओड़िशा में स्थित राउरकेला सेक्शन के कलूंगा स्टेशन के पास रेल फाटक पर मंगलवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से 3 बाइक पर सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं हादसे में 2 व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के कलूंगा स्टेशन के समीप 3 मोटरसाइकिल सवार
बंद रेल फाटक को पार कर रहे थे. इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई. दुर्घटना में 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. बहरहाल मामले को लेकर जांच भी शुरू कर दी गयी है. वहीं घायलों का पास के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. रेल हादसे के बाद इस रूट पर करीब आधे घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप हो गई थी. उधर घटना की खबर पाते ही संबंधित रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए थे. फिलहाल ट्रेनों का परिचालन सामान्य है.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट ---