Hindi News / चाईबासा में डायन बिसाही के आरोप में दंपति की हत्या, घटना से सनसनी...

डबल मर्डर से मचा हड़कंप : चाईबासा में डायन बिसाही के आरोप में दंपति की हत्या, घटना से सनसनी

Edited By:  |
Reported By:
dabble murder se macha harkampa dabble murder se macha harkampa

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से जहां पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में डायन बिसाही के आरोप में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या कर दी है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन ऐसी आशंका है कि डायन बिसाही और जमीन विवाद के कारण हत्या की गई है. पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत उत्पन्न हो गया.


जानकारी के अनुसार कराईकेला थाना अंतर्गत ओटार पंचायत के झोमरो गांव के गुटू साई निवासी 65 वर्षीय सकारी दिग्गी और उसकी पत्नी 60 वर्षीय बागी दिग्गी को अज्ञात अपराधियों ने दाउली और चाकू से रविवार की रात हमला कर हत्या कर दी. दोनों के सिर में अपराधियों ने कई बार हमला किया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सोमवार सुबह गांव के मुंडा ने हत्या की सूचना कराईकेला पुलिस को दिया. घटना की सूचना मिलते ही कराईकेला थाना प्रभारी दीपक क्रिस्सले दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. हालांकि हत्या के संबंध में गांव वाले कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है. गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना के बाद गांव से पुरुष पलायन कर चुके हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.


डायन या जमीन विवाद को लेकर हत्या का अशंका

सकारी दिग्गी और उसकी पत्नी बादगी दिग्गी हत्या में कई मामला सामने आ रहा है. जानकार बताते हैं कि डायन के कारण गांव वाले ने पति पत्नी की हत्या कर दिया. हालांकि कुछ जानकार बताते हैं कि चारों बेटी के शादी होने के बाद उसकी जमीन का मालिक कोई नहीं है . जिस कारण उसके रिश्तेदारों ने ही दोनों की हत्या कर दी. सूचना यह भी है कि रविवार को सकारी दिग्गी और उसकी पत्नी बादगी दिग्गी के साथ किसी की लड़ाई भी हुई थी. जिसकी सूचना पुलिस को भी है. पुलिस हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. इधर पति-पत्नी की हत्या की खबर चारों बेटी को भी पुलिस देने में लगी है ताकि मामले का खुलासा हो सके.