रांची से बड़ी खबर आ रही है. एक साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा है. नामकुम थाना इलाके से उसकी गिरफ्तारी की गई है. बताया जा रहा है कि वो कस्टमर केयर बनकर लोगों को चूना लगा रहा था. टोल फ्री नंबर से मिलता जुलता नंबर लेकर वो लोगों से ठगी करता था. अपने आप को वो कई कंपनियों का कस्टमर केयर बता लोगों को चूना लगा रहा था.
पुलिस को जैसे ही मामले की भनक लगी, तो अपराधियों को पकड़ने के लिये नामकुम में धावा बोल दिया. साइबर अपराधी अविनाश कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. हालांकि एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा. पुलिस ने ये कार्रवाई नामकुम थाना क्षेत्र के बेलबगान में की है. ग्रामीण एसपी के निर्देश पर नामकुम थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए मामला का पर्दाफाश किया. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 24 मोबाइल, चार्जर सहित QR CODE बरामद किया है. रांची पुलिस ने टॉल फ्री नंबर की सत्यता जांच करने की अपील की है. टॉल फ्री नंबर पर कभी पैसे सेंड नहीं करने की सलाह दी गई है.

