GOPALGANJ:- बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है,जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ूी वारदात को अंजाम दिया है. SBI बैंक की ATM मशीन को गैस कटर से काटकर 23 लाख 51 हजार 600 रुपए की चोरी कर ली है.


अपराधियों ने एटीएम काटा,23 लाख से ज्यादा की नगदी ले भागे..

यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के नरैनिया SBI शाखा के पास की है.बैंक की शाखा के नीचे ही ATM केंद्र था.घटना की सूचना मिलते ही बैंक के अधिकारियों ने जांच की.और मीरगंज थाने की पुलिस को सूचना दी गयी.वहीं इस घटना को डीएम मो. मकसूद आलम ने भी गंभीरता से लिया है और एसपी स्वर्ण प्रभात के साथ वे खुद मौके पर पहुंच गए..एसपी ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर कैश को रिकवर किया जाएगा, इसके लिए एसआईटी गठित कर छापेमारी की जा रही है.


बताया जाता है कि अहले सुबह अपराधियों ने ATM मशीन को गैस कटर से काटकर घटना को अंजाम दिया है.बैंक की ओर से ATM मशीन में लगे सीसीटीवी से फुटेज निकालने के लिए इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया है.वहीं, दूसरी तरफ ATM से कैश चोरी की वारदात होने पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है.