NAWADA : नवादा में हथियार लहराते और लोगों ने दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले एक अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा है। मौके पर पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
दिनदहाड़े हथियार लहराने वाला अपराधी गिरफ्तार
नवादा की वारिसलीगंज थाना पुलिस ने युवक को थाना क्षेत्र के सोनवर्षा रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव के निवासी नंदू डोम का 21 वर्षीय पुत्र राहुल डोम के रूप में की गई है।
बता दें कि अपराधी दिनदहाड़े हथियार लहराते हुए लोगो में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने अब अपराधी के मंसूबे को नाकाम करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

