सहरसा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड डी. राजा एक दिवसीय दौरे पर सहरसा पहुंचे जहां पार्टी के नेताओं एवं समर्थकों ने जगह-जगह फूल-माला पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. कामरेड डी. राजा ने सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता के साथ अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
इसके पश्चात राष्ट्रीय महासचिव कामरेड डी. राजा और सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित शहीद जयप्रकाश नारायण भवन का विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह, बिहार राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, ओमप्रकाश नारायण सहित सीपीएम सीपीआई के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
सहरसा से मो. शौकत अली की रिपोर्ट-
