बाघमारा: कतरास में आसजू प्रत्याशी सीपी चौधरी ने छाताबाद पुल से सूर्य मंदिर कतरी नदी तक रोड शो किया। इस रोड शो में आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो,भाजपा नेत्री रागिनी सिंह शामिल हुए।रोड शो प्रारंभ करने से पहले भाजपा आजसू कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, आजसू प्रत्याशी सीपी चौधरी और सुदेश महतो का उत्साह के साथ स्वागत किया।

बाघमारा में आसजू प्रत्याशी सीपी चौधरी का रोड शो

राज्य सरकार पर साधा निशाना

रोड शो में भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ा।सुदेश महतो, रागिनी सिंह ने लोगों का अभिवादन करते हुए सीपी चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बीजेपी नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा में आजसू प्रत्याशी की जीत होगी। वही आजसू प्रत्याशी सीपी चौधरी ने कहा कि बाघमारा विधानसभा हमेशा एनडीए का गढ़ रहा है। इस बार भी उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलेगा। वही सुदेश महतो ने कहा कि बाघमारा विधानसभा में एनडीए की पकड़ रही है। उन्होने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बाघमारा से सुधीर की रिपोर्ट