PATNA :बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एकबार फिर बड़ी बैठक करने वाले हैं। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नीतीश कुमार कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते लिहाजा वे पार्टी के अलग-अलग प्रकोष्ठ और नेताओं के साथ ताबड़तोड़ मीटिंग कर रहे हैं और गहन मंथन कर रहे हैं।


CM नीतीश आज करेंगे बड़ी बैठक

सीएम नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री आवास पर ही अल्पसंख्यक नेताओं के साथ एक बड़ी मीटिंग करने वाले हैं। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी शामिल होंगे। साथ ही नीतीश कुमार की इस बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ कई बड़े नेता भी हिस्सा लेंगे।


गहन मंथन के बाद हो सकता है बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली इस बैठक में मौजूदा सियासी हालात के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन होगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मीटिंग में बिहार विधान परिषद के सदस्य खालिद अनवर के साथ-साथ कई अल्पसंख्यक नेता भी मौजूद रहेंगे।