PATNA :बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एकबार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा निशाना साधा है और कहा है कि उनके प्रधानमंत्री बनने का भ्रम और सपना दोनों चकनाचूर हो गया है।
सम्राट चौधरी का नीतीश पर प्रहार
सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग नीतीश कुमार को न तो प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाएंगे और नहीं संयोजक। हां, ये हो सकता है कि नीतीश कुमार को एक-दो टोले का संयोजक बना दिया जाए। बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस घमंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार का कोई रोल नहीं होगा।
"घमंडिया गठबंधन में सिर फुटौव्वल"
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिफरते हुए कहा कि वे कुछ भी कर लें। देश में कांग्रेस पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो। 'आप' की चाहत है कि अरविंद केजरीवाल पीएम उम्मीदवार बनें। वहीं, ममता बनर्जी भी प्रधानमंत्री की उम्मीदवार बनना चाहती हैं। घमंडिया गठबंधन में पीएम उम्मीदवार को लेकर सिर फुटौव्वल होना तय है। घमंडिया गठबंधन अपने लिए जीने वाले लोग हैं।
