PATNA :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एकबार फिर केन्द्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। वन नेशन-वन इलेक्शन पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इस बात का संदेह उन्हें पहले से था। वे विपक्ष की एकता से ख़तरा महसूस करने लगे हैं इसलिए वे जल्द चुनाव कराने की बात सोच रहे हैं। इस मामले पर अब संसद के अंदर ही चर्चा होगी।


सीट शेयरिंग पर नीतीश की दो टूक

वहीं, I.N.D.I.A गठंबधन में सीट शेयरिंग के मसले पर बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सबकुछ तय हो जाएगा। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। पूरी प्रक्रिया होने के बाद आपलोगों को बताया जाएगा। इस महीने ही सबकुछ तय हो जाएगा और फिर 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर पूरे देश में हमलोग I.N.D.I.A गठबंधन के बैनर तले कार्यक्रम करेंगे ताकि हमलोग एकजुट होकर आगे बढ़ें।


सरकारी स्कूलों में छुट्टी कटौती पर दिया बड़ा बयान, गांधी जयंती पर बड़े कार्यक्रम का कर दिया ऐलान

छुट्टी कटौती पर नीतीश का बड़ा बयान

वहीं, बिहार में सरकारी विद्यालयों में छुट्टी कटौती को लेकर हो रहे विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं कोई विवाद नहीं है। स्कूल में पठन-पाठन का काम हो रहा है तो इसमें बुराई क्या है। अगर किसी को कोई दिक्कत है तो आकर बताए, मैं उन्हें भी सुनूंगा लेकिन शिक्षा विभाग अच्छा काम कर रहा है। मैं तो कह दिया हूं। हम तो चाहते हैं कि सभी बच्चे-बच्चियों की पढ़ाई वक्त पर और अच्छे तरीके से हो।


गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दारोगा प्रसाद राय की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश कुमार ने ये बड़ी बातें कही हैं।