PATNA:-बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पटना के बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे..उनके साथ डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी पहुंचे थे.

सीएम ने यहां लगे बोधि वृक्ष के पास पूजा अर्चना की और विपश्यना केन्द्र में जाकर ध्यान लगाया.सीएम के यहां पहुंचने पर बोधगया से आए बौद्ध भिक्षुओं ने स्वागत किया.






