रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कांके स्थित सुकुरहुट्टू में टाटा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का उद्घाटनकिया.इस मौके परस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और टाटा ग्रुप के कई अधिकारी मौजूद थे.अस्पताल का संचालन टाटा ट्रस्ट और रांची कैंसर केयर फाउंडेशन के तहत होगा. हर साल यहां5000कैंसर मरीजों का इलाज हो सकेगा.
इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची में टाटा के द्वारा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया गया है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया जा रहा है. यहां कैंसर संबंधी स्वास्थ्य सुविधा अच्छा नहीं रहने की वजह से मरीजों को इलाज के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता था. सरकार राज्य में कैंसर अस्पताल बनाने और चलाने का प्रयास कर रही थी. आज वो दिन सामने है. जब अस्पताल बना कर जनता को समर्पित किया गया है. यहां रिसर्च भी होगा.
आपको बता दें किटाटा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शिलान्यास रतन टाटा और तत्कालिन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने10नवंबर2018में किया था. इसके लिएझारखंडसरकार ने टाटा को रिनपास की जमीन उपलब्ध कराई थी. ओपीडी की सुविधा पिछले साल शुरू हो चुकी है. करीब23एकड़ में400करोड़ रुपए से अस्पताल का निर्माण हुआ है. अस्पताल में14ऑपरेशन थिएटर और28बेड आईसीयू है.अस्पताल में राज्य के करीब 5000 कैंसर के मरीजों और उनके परिवारों को लाभ मिलेगा.
