रांची :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में झंडात्तोलन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव, डीजीपी भी मौजूद रहे. इस बार परेड में 14 टुकड़ी शामिल हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में तिरंगा फहराकर उत्कृष्ट सेवा के लिए कर्मियों को सम्मानित किया. उन्होंने झारखंड के नवनिर्माण के संकल्प को दोहराते हुए विकास का वादा किया. सोरेन ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सभी वर्गों से भागीदारी की अपील की.

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में फहराया तिरंगा, संबोधन के दौरान गिनाई सरकार की उपलब्धियां

जोहार से संबोधन का आगाज, शहीदों को नमन

मुख्यंमत्री ने जोहरा के साथ अपना संबोधन शुरू किया. सब लोगों का अभिनंदन किया. स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. मुख्यमंत्री ने देश के शहीदों को नमन किया और कहा कि इनकी वजह से आज हम यहां हैं. पुलिस जवानों और सुरक्षा बलों को स्वतंत्रता दिवस की बिधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े चार वर्ष पहले हमारी सरकार का गठन हुआ. हम जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. कई चुनौतियां विकास के रास्ते में आई. सरकार गठन के तुरंत बाद ही कोरोना माहामारी का प्रकोप आ गया. जीवन और जीविका बुरी तरह से प्रभावित किया.

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में फहराया तिरंगा, संबोधन के दौरान गिनाई सरकार की उपलब्धियां

महिलाओं और युवाओं के लिये कई योजना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केहा कि हमारी सरकार अबुआ आवास योजना के माध्यम से गरीबों को तीन कमरों का पक्का मकान उपलब्ध करा रही है. 35 लाख जरूरतमंद को पेंशन, 20 लाख अतिरिक्त लोगों को राशन और 57 लाख से अधिक लोगों को वार्ड में दो बार वस्त्र प्रदान कर रही है. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋण में दबे किसानों को झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के माध्यम से सरकार राहत पहुंचा रही है.महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता रही है. 'फूलो झानो आशीर्वाद अभियान, दीदी बड़ी योजना, दीदी बगिया योजना के माध्यम से महिलाओं को आजीविका का सम्मानजनक विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने एक नई और महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की शुरुआत की है. महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजमर्रा की जरूरत को ध्यान में रखकर ये योजना तैयार की गई है. इस योजना के तहत 21 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में फहराया तिरंगा, संबोधन के दौरान गिनाई सरकार की उपलब्धियां

राज्य में ही रोजगार देकर पलायन रोकने की कोशिश

सीएम हेमंत ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता रही है. लंबे समय से नियुक्ति की बाट जोह रहे होनहर युवाओ को नियुक्तियां दी जा रही है. झारखंड के युवाओं को राज्य में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर पलायन को रोकने की कोशिश हो रही है. इसके लिये हमारी सरकार द्वारा झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन अधिनियम 2021 लागू किया गया है. शिक्षा की रोशनी से झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने की हमारी कोशिश जारी है. शैक्षणिक सत्र 2023 24 से राज्य में 80 कम स्कूल आफ एक्सीलेंस संचालित हैं. अब सरकारी स्कूलों में भी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को मिल रही है.

शिक्षा और स्वास्थ्य में भी कई कार्य किये गये

हेमंत सोरेन ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. माध्यमिक विद्यालयों में 12809 और स्नातक प्रसिद्ध शिक्षक तथा प्लस टू विद्यालयों में 2009, नागपुर उत्तर प्रशिक्षित शिक्षक को और 50043 प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है. सहायक आचार्य के 2601 पद पर नियुक्ति की कार्रवाई प्रक्रियाधिन है. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विभिन्न विभागों में कार्यरत अनुबंध कर्मियों के द्वारा मानदेय वृद्धि करने की मांग की जा रही थी. हमारी सरकार ने पारा शिक्षा, आंगनबाड़ी सेविका, आंगनबाड़ी सहिया, रसोईया दीदी, मनरेगा कर्मी, होमगार्ड जवान, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आदि पदों पर कार्यरत लाखों अनुबंध कार्यों की मांगों पर विचार कर रही है. उनके मानदेय में 50% से लेकर 100% तक की वृद्धि की गई है.

41 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिला लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई काम किये गये हैं. कमजोर वर्गो को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की शुरुआत की है. इस योजना के अंतर्गत लागू को प्रतिवर्ष प्रति परिवार 15 लख रुपए का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के लोगों को अब 125 यूनिट के स्थान पर 200 यूनिट प्रतिमा मुक्त बिजली प्रदान करने का निर्णय सरकार ने लिया है. जिससे राज्य के 41 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे. झारखंड की कला संस्कृति प्राकृतिक सौंदर्य समृद्धि विरासत गीत संगीत भाषा और जीवन शैली को संरक्षित करने को लेकर झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन सरकार का एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम है. हम सभी एक समृद्धसाली और खुशहाल झारखंड का निर्माण करने के लिए एक जुट होकर प्रयत्न करने का संकल्प लें.

उत्कृष्ट सेवा के लिए कर्मियों को सम्मानित

मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद लोगों को सम्मानित किया गया. काजल कुमारी को उनके बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री उत्तम जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया. प्रभात कुमार को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया. पुलिस अधीक्षक सुधांशु जैन को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत किया गया. बिहार से आए मेहमान टीम को भी मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया.