रांची :पीएम मोदी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की. रांची एयरपोर्ट पर दोनों की मुलाकात हुई. दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक दूसरे का स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को एक उपहार भी दिया. हेमंत सोरेन ने अंगवस्त्र और मूर्ति उपहार के तौर पर दिया. इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर खुशी दिखी. दोनों के चेहरे पर मुस्कान उनकी प्रसन्नता जाहिर कर रही थी. खराब मौसम की वजह से एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर को जमशेदपुर के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली.

रांची एयरपोर्ट पर PM मोदी से मिले CM हेमंत, शॉल और बुद्ध का स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत

दरअसल पीएम मोदी आज झारखंड दौरे पर आये थे. जमशेदपुर में जनसभा में शामिल हुए. हालांकि मौसम खराब होने की वजह से पीएम को काफी समय तक रांची एयरपोर्ट पर ही बीतान पड़ा. प्रधानमंत्री को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरनी थी. परमिशन नहीं मिलने की वजह से उन्हें दो घंटे से अधिक समय तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.

रांची एयरपोर्ट पर PM मोदी से मिले CM हेमंत, शॉल और बुद्ध का स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत