गुमला:-गुमला में हुए सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखे शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने लिखा है किगुमला के डुमरी में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

गुमलाजिले के जारी थाना क्षेत्र के जरडा गांव के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है।पिकअप वैन पलटने सेचारलोगों की मौत हो गयी,जबकि29लोग घायल हैं।घटना रात दस बजे की है।बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में35लोग सवार थे।वे शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे।इसी दौरान सड़क हादसा हो गया।सड़क हादसे मेंजिसमें6से7लोगों का पैर और हाथ टूट गया है। फिलहाल सभीघायलों काइलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जारी के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत सरंगाडीह गांव में शादी समारोह में शामिल होने डुमरी के कटारी गांव से आए हुए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापसी में जरडा गांव के समीप सड़क किनारे लगे सिग्नल बोर्ड को पिकप ने धक्का मार दिया जिसके बाद गाड़ी तीन बार पलटी हो गया। जिसके बाद पिकअप वाहन में सवार लोगों की चीख-पुकार से ग्रामीण अपने घर से निकले और भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों के अनुसार बताया गया कि3लोगों की मौत घटनास्थल में ही हो चुकी है। वही लगभग29लोगों को चोट लगी हैं। जिसके बाद आनन-फानन में जारी थाना को सूचना देते हुए गोविंदपुर से मंत्री नामक बस को मंगाया गया। और ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से चारो मृत व्यक्ति सहित29घायल व्यक्तियों को डूमरी के सी एच सी सेंटर भेजा गया। साथ ही एक्सीडेंट पिकअप वाहन पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जारी थाना ले गयी।