Hindi News / नौ सूत्री मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

चतरा में पंचायत सचिवों का प्रदर्शन : नौ सूत्री मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Edited By:  |
chatra mein panchayat sahivon ka pradarshan chatra mein panchayat sahivon ka pradarshan

चतरा: झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले जिले के पंचायत सचिवों ने लंबित नौ सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को मांगपत्र भी सौंपा है. धरना को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत सचिव लंबे समय से ग्रेड पे में बढ़ोतरी, पदोन्नति, सेवा संरचना में सुधार, रिक्त पदों पर नियुक्ति, गृह जिला में पदस्थापन समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं,लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इससे पंचायत सचिवों में भारी नाराजगी है.

पंचायत सचिवों का ग्रेड पे बढ़ाने की भी मांग

पंचायत सचिवों ने मांग की है कि पंचायत सचिवों का ग्रेड पे बढ़ाया जाए,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर वरीयता के आधार पर पदोन्नति दी जाए,पंचायत सचिवालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुसेवक एवं रात्रि प्रहरी की नियुक्ति की जाए और पंचायत सचिवों को मनरेगा कार्यों से मुक्त कर उनके मूल कार्यों पर ध्यान देने का अवसर दिया जाए.

जायज मांगें पूरी नहीं होने परराज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

इसके अलावा गृह जिला में पदस्थापन, सेवा संपुष्टि, लंबित एसीपी-एमएसीपी मामलों का निष्पादन और यात्रा भत्ता सहित अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने की अपील की गई है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती है तो झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के नेतृत्व में राज्यव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा.