रांची :हेमंत सरकार पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की जासूसी करा रही थी. ये आरोप असम के सीएम और भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा लगया है. उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के 2 सब-इंस्पेक्टर दिल्ली में पकड़े गये हैं. दोनों पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की जासूसी कर रहे थे. दिल्ली पुलिस के सामने पकड़े गये दोनों अधिकारियों ने कई चौकाने वाले खुलासे किये हैं. हिमंत विस्व सरमा ने बताया कि स्पेशल ब्रांच के आईजी प्रभात कुमार जो एडीजी भी हैं, उन्होंने इन दोनों अधिकारियों को चंपाई की जासूसी की जिम्मेदारी दी थी. ये दोनों अधिकारी अंडर कवर एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे.

'दो सब इंस्पेक्टर कर रहे थे चंपाई की जासूसी'

हिमंत विस्व सरमा ने बताया कि चंपाई सोरेन एक सप्ताह पहले दिल्ली गये थे. वहां वे 3 दिन रूके थे. फिर दोबारा 26 अगस्त को दिल्ली गया. दोनों बार पूर्व मुख्यमंत्री ताज होटल में रूके थे. लेकिन इस बार चंपाई सोरेन के बगल कमरे वाले लोग उनकी जासूसी कर रहे थे. पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने आने वाले लोगों की तस्वीरे ले रहे थे. जब इस बात की भनक चंपाई सोरेन को लगी, तो इनलोगों ने दोनों को पकड़ लिया और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया. पहले ये लोग जर्नलिस्ट होने की बात कर रहे थे, लेकिन बाद में चौंकाने वाली बात सामने आयी. ये दोनों ने बताया कि ये लोग झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं. इनको चंपाई सोरेन की जासूसी करने की जिम्मेदारी मिली थी. दोनों झारखंड से ही इनकी रेकी करते आ रहे हैं. जहां भी चंपाई सोरेन जाते थे, ये दोनों इन्हे फॉलो करते थे. ये किनसे मिल रहे हैं, कौन इनसे मिलने आ रहा, ये सभी बातों की जानकारी जुटाते थे.

झारखंड विधानसभा चुनाव के भाजपा के सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह खुलासा किया है. इसके बाद झारखंड की राजनीति में एक नया भूचाल आना तय माना जा रहा है. हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब एक पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री की जासूसी हो रही है. हालांकि उन्होंने जासूसी करने वाले दोंने सब इंस्पेक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया. उन्होंने बताया कि ये लोग झारखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर हैं. कई मामलों के अंडर कवर एजेंट होंगे. ऐसे में उनके नाम का खुलासा करना उचित नहीं है.